Posts

Showing posts with the label raita recipes

Mix Vegetable Raita Recipe

Image
How to Make Mix Vegetable Raita Recipe in Hindi - मिक्स वेज रायता रेसिपी Ingredients for Mix Vegetable Raita Recipe दही - 250 ग्राम टमाटर - एक बारीक कटा हुआ आलू - एक उबला हुआ प्याज - एक बारीक़ कटा हुआ गाजर - एक बारीक कटी और उबली हुई हरा धनिया - एक बारीक़ कटा हुआ जीरा - एक छोटी चम्मच भुना हुआ लाल मिर्च - आधी छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार;  How to Make Mix Vegetable Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्छे से फैट ले और उसमे सभी कटी हुई सब्जियों को जैसे, टमाटर, आलू, प्याज, गाजर मिला दे और अब उस में भुना हुआ जीरा पाउडर, सफ़ेद नमक, लालमिर्च और हरा धनिया डालकर मिलायें और थोड़ा सा धनिया व भुना जीरा गार्निश (Garnish) के लिए बचाले और सभी मसालों को रायते में मिलाकर एक बाउल में निकाल कर भुना जीरा और हरा धनिया डालकर सजायें और ठंडा होने के लिए 1 या 2 घंटे फ्रिज में रखें और ठंडा - ठंडा सर्व करें। 

Mix Fruit Raita Recipe

Image
How to Make Mix Fruit Raita Recipe in Hindi - मिक्स फ्रूट रायता रेसिपी  Ingredients for Mix Fruit Raita Recipe एक संतरे की कुछ फांके बीज (strained seeds) निकाली हुई केला छोटे - छोटे टुकडों में कटा हुआ काले और हरे अंगूर 20 to 25 1/2 अनार के दाने 1/2 कीवी फल छोटे टुकडों में कटा हुआ 1/2 सेब छोटे टुकडों में कटा हुआ 500 ग्राम दही वनीला एसेंस 1 छोटी चम्‍मच बूरा या चीनी How to Make Mix Fruit Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्‍छे से फेंट लें, उसके बाद उसमें बूरा या चीनी को मिलायें, बूरा या चीनी मिलने के बाद उसमें अनार दानों को छोडकर सभी कटे हुए फलों को डालें और धीरे-धीरे मिलायें, अब उसमें एक छोटी चम्‍मच वनीला एसेंस मिलायें। जब यह सब मिल जायें तो ऊपर से अनार के दानें डालकर सजायें और फिर सर्व करें।

Pyaj (Onion) ka Raita Recipe

Image
How to Make Pyaj (Onion) ka Raita Recipe in Hindi - बेहतरीन प्‍याज का रायता  Ingredients for Pyaj (Onion) ka Raita Recipe दही (yogurt) – 1 कप प्याज (onion) – 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च (green chilli) – 1 बारीक़ कटी हुई हरा धनिया (green coriander) – बारीक़ कटा हुआ नमक काला व सफ़ेद (Salt, black and white) – स्वादानुसार; भुना जीरा पाउडर (Roasted cumin powder) – 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर (red chilli powder) - एक चुटकी How to Make Pyaj (Onion) ka Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्छे से फैट ले, अब दही में भुना हुआ जीरा और हींग पीस कर डाले, अब काला नमक, सफ़ेद नमक, लालमिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छे से मिलायें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ध्यान रखें की प्याज के रायते को फ्रिज में 1 या 2 घंटे ही ठंडा करे, ज्यादा देर रखने से तो फ्रिज में प्याज की गंध हो जायेंगी।

Pudina (mint) Raita Recipe

Image
How to Make Pudina (mint) Raita Recipe in Hindi - पुदीने का रायता Ingredients for Pudina (mint) Raita Recipe दही (curd) - 500 ग्राम पुदीने की सूखी पत्तियां (Mint leaves) - 1 चम्‍मच पीसी हुई काला नमक (Black Salt) - स्‍वादानुसार; सफ़ेद नमक (White salt) - स्‍वादानुसार; हींग (Asafoetida) - स्‍वादानुसार; जीरा (cumin) - 1 छोटी चम्‍मच लाल मिर्च (Red chilly) - 1 छोटी चम्‍मच How to Make Pudina (mint) Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्छे से फैट लें। फिर गैस पर तवा गरम कर के, उस पर हींग व जीरे को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और गैस बंद कर दें। अब दही में भुना हुआ हींग, जीरा, काला नमक, सफ़ेद नमक, लालमिर्च, पुदीने की सुखी हुई पत्तियां डालकर मिलायें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें और ठंडा - ठंडा पुदीने का रायता सर्व करें।

Dahi Tadka Raita Recipe

Image
How to Make Dahi Tadka Raita Recipe in Hindi - दही का तड़का रायता Ingredients for Dahi Tadka Raita Recipe दही (yogurt) - 2 कटोरी सरसो का तेल (mustard oil) - 1 छोटी चम्म्च जीरा (cumin) - आधा चम्मच करी पत्ते (Curry leaves) – 4 पुदीने के पत्ते (Mint leaves) – 3 to 4 लाल मिर्च पाउडर (red chilli powder) - एक चौथाई चम्मच हरा धनिया (green coriander) - बारीक कटा हुआ गरम मसाला (Garam Masala) - अगर आप चाहे How to Make Dahi Tadka Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्छे से फैट लें। अब तड़का पेन में थोड़ा सा सरसो का तेल (mustard oil) गर्म करे, जब तेल गर्म हो जाये तब उसमे हींग, जीरा और करीपत्ता व एक चुटकी लालमिर्च पाउडर डाल कर दही में तड़का लगायें। ध्यान रखें लाल मिर्च पाउडर गैस बंद करने के बाद ही डालें और अब रायते में सफ़ेद नमक, काला नमक, हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डाल कर सर्व करें।

Dahi (yogurt) Boondi Raita Recipe

Image
How to Make Dahi (yogurt) Boondi Raita Recipe in Hindi - दही बूंदी का पौष्टिक रायता Ingredients for Dahi (yogurt) Boondi Raita Recipe दही (yogurt) -500 ग्राम बूंदी (Bundi) - 50 ग्राम काला नमक (Black Salt) - स्‍वादानुसार; सफ़ेद नमक (White salt) - स्‍वादानुसार; हींग (Asafoetida) - स्‍वादानुसार; जीरा (cumin) - 1 छोटी चम्‍मच लाल मिर्च (Red chilly) - 1 छोटी चम्‍मच How to Make Dahi (yogurt) Boondi Raita Recipe सबसे पहले बुंदियों को सादा पानी में एक या दो मिनट के लिए भिगो दें। अब दही को अच्छे से फैट लें, फिर गैस पर तवा गरम करके उस पर हींग व जीरे को हल्का सुनहरा होने तक भूने और गैस बंद कर दें। अब दही में भुना हुआ जीरा और हींग पीसकर मिलायें और उसमें काला नमक, सफ़ेद नमक, लालमिर्च डालकर अच्छे से मिलायें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

Aloo (potato) Raita Recipe

Image
How to Make Aloo (potato) Raita Recipe in Hindi - बेहतरीन आलू का रायता Ingredients for Aloo (potato) Raita Recipe दही (yogurt) - 2 कप आलू (potato) – 2 उबाले हुये जीरा (cumin) - आधा छोटी चम्मच हरा धनियां (green coriander) - बारीक कटा हुआ नमक (salt) – स्वादनुसार; काला नमक (Black Salt) – स्वादनुसार; लाल मिर्च (Red chilly) - एक चुटकी How to Make Aloo (potato) Raita Recipe सबसे पहले दही को अच्छे से फैट ले और उसमे उबले आलू को काटकर या फोड़कर मिलायें। अब उस में भुना जीरा पाउडर व काला नमक, सफ़ेद नमक, लालमिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाये और थोड़ा सा धनिया व भुना जीरा गार्निश (Garnish) के लिए बचाले और सभी मसालों को रायते में मिलाकर एक बाउल में निकाल कर भुना जीरा और हरा धनिया डालकर सजाये और ठंडा होने के लिए 1 या 2 घंटे फ्रिज में रखे और ठंडा - ठंडा सर्व करे।