Posts

Showing posts with the label mango recipes

Raw Mango Chutney Recipe

Image
How to Make Raw Mango Chutney Recipe in Hindi - कच्चे आम की चटनी रेसिपी Ingredients for Raw Mango Chutney Recipe कच्चा आम - 2 या 3 जीरा - आधा छोटी चम्मच हींग - एक चुटकी नमक – स्वादानुसार; काला नमक – स्वादानुसार; धनिया हरा - एक कटोरी बारीक कटा हुआ धनिया सूखा - आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच हरी मिर्च - 1 या 2 How to Make Raw Mango Chutney Recipe सबसे पहले कच्चे आम का छिलका उतार कर बारीक बारीक काट ले और इसी प्रकार हरी मिर्च हरे धनिये को भी काट ले हरी मिर्च यदि आप ज्यादा तीखा नहीं खाते तो नहीं डाले अब मिक्सी का जार ले और उसमे कच्चे आम को हरे धनिये को और हरी मिर्च को और सभी मसाले जैसे जीरा, हींग, नमक, कालानमक, सूखा धनिया, लालमिर्च डालकर मिक्सी में 2 या 3 मिनट तक बारीक पीसें और फिर किसी कटोरी में निकलकर टेस्टी आम की कटनी का मजा ले इसे आप परांठे चावल या रोटी के साथ खा सकते है इसका खट्टा और तीखा स्वाद बहुत ही फ्रेश और अच्छा होता है। 

Mango Panna Recipe

Image
How to Make Mango Panna Recipe in Hindi - आम - कच्‍ची कैरी का पन्ना Ingredients for Aam Panna Recipe कच्चे आम – 3 to 4 भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच काला नमक – स्वादानुसार; सफेद नमक -  स्‍वादानुसार;  लाल मिर्च - स्‍वादानुसार;  चीनी - स्‍वादानुसार; फूदीने की सूखी पत्‍तीयॉं  How to Make Aam Panna Recipe सबसे पहले कच्‍चे आम को धोकर एक भगौनी में उबालें जब वह थोडी मुलायम हो जायें तो गैस बंद कर दें। अब एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें उबले हुए आमों को डालें और साफ हाथों से इन उबलें आमों का गूदा इस पानी में निकालें और अच्‍छी तरह से मिलायें, ध्‍यान रखें कि आम ठंडे हो जाने चाहिये। अब इस घोल में चीनी डालें और चलायें, जब चीनी घुल जायें तो इसमें काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च और फूदिने की सूखी पत्‍ती व भुना हुआ जीरा डालकर मिलायें और थोडी देर के लिये फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दें, आप इसे रोटी, पराठें के साथ खा सकते हैं या शर्बत की तरह भी पी सकते हैं।

Mango Milk Shake Recipe

Image
How to Make Mango Milk Shake Recipe in Hindi - मजेदार मैंगो शेक Ingredients for Mango Shakes Recipe पके हुए आम (Mango) - 2 चीनी (sugar) - एक कटोरी दूध - एक गिलास बर्फ - बारीक कुटी हुई (Finely crushed ice) काजू, बादाम - कटे हुए इलायची - आधा छोटी चम्म्च पिसी हुई How to Make Mango Shakes Recipe सबसे पहले आम के छिलके (Mango peel) को उतार कर आम के गूदे (Mango pulp) को छोटे - छोटे टुकड़ो में काट ले फिर आम के टुकड़े, चीनी डाल कर गूदे (Mango pulp) को अच्छी तरह मिक्सी में मैस कर लीजिये और अब उसी मिक्सर में दूध और बारीक कुटी बर्फ (Finely crushed ice) डाल कर मैस कर लीजिए और आम का शेक तैयार है आम के शेक (Mango Shake) को गिलास में डालिये और कटे हुए काजू, बादाम व इलायची पावडर (cardamom powder) डाल कर ठंडा - ठंडा सर्व करें।